कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के सरसवां, मंझनपुर, कड़ा, सिराथू, नेवादा, चायल, मूरतगंज, कनैली एवं कौशाम्बी सिटी में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा एवं सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं का पूजन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके माध्यम से समाज में बालिकाओं के प्रति सम्मान एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ ही उनके अधिकारों, सुरक्षा और महत्व के प्रति जन- जागरूकता उत्पन्न करने पर बल दिया गया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमि...