कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव व यातायात नियमों की जानकारी दी। संदीपनघाट के गौसपुर, महेवाघाट के शाहपुर, मंझनपुर कस्बे, बस स्टैंड, ओसा एवं कोखराज क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने 112, 1090, 181 और 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...