कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।पुलिस टीमों ने सैनी के सुभाष नगर कॉलोनी, मोहब्बतपुर पइंसा के अनेठा, करारी के अमीनपुर संवरो, चरवा की त्रिपाठी मार्केट, संदीपनघाट के काजीपुर बाजार व जुनेदपुर और कौशाम्बी के पाली गांव में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच तथा आत्मरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 181, 112 और 1930 समेत हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...