Kausambi News: मासूम को पिकअप ने रौंदा, हालत गंभीर
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा मजरा सालिक राम का पूरा गांव में घर के सामने खड़ी तीन वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलीपुर टाटा गांव निवासी रमेश कुमार के अनुसार सोमवार शाम उनकी तीन वर्षीय भतीजी श्रद्धा उर्फ लाडली पुत्री शिवराम सिंह घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान चरवा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.