कौशाम्बी, सितम्बर 4 -- Kausambi News: चायल कस्बे में बिना पंजीकरण संचालित स्टार केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 13 माह के मासूम की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर उसे सील कर दिया। साथ ही संचालक से तीन दिन के भीतर सभी जरूरी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चायल कस्बे में संचालित स्टार केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 13 माह के मासूम की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल का निरीक्षण किया। आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर उसे सील कर दिया। कुरई उपरहार गांव निवासी मुकेश कुमार के मुताबिक उनका 13 माह का पुत्र सूरज गुरुवार सुबह तेज बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित था। वह उसे उपचार के लिए चायल कस्बे स्थित स्टार केयर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजन...