कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: सिराथू, हिसं। सिराथू कस्बे के बनपुकरा निवासी रेलवे कर्मी की शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हार्ट अटैक की आशंका जाहिर की है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।बनपुकरा निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ बबलू पटेल पुत्र स्व. नथन पटेल रेलवे में इलेक्ट्रीशियन चेकर मैन के पद पर तैनात थे। वह रोज की तरह शनिवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे और घर से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर अचानक से गिर गए। जिन्हें आनन फानन में पास मौजूद लोग सिराथू सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की बात सामने ...