कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ा धाम में कालेश्वर घाट से मां शीतला मंदिर जाने वाले मार्ग के बीच खड़ा विद्युत पोल हादसे को दावत दे रहा है। दिन-रात श्रद्धालुओं और राहगीरों की आवाजाही वाले मार्ग पर पोल होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। लोगों ने डीएम से पोल हटवाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव, जौनपुर समेत कई जनपदों से श्रद्धालु कालेश्वर घाट पर गंगा स्नान करने के बाद पांडवों द्वारा स्थापित खंडित शिवलिंग मंदिर और मां शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं। ऐसे में सड़क के बीच खड़ा पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों और पुरोहितों के मुताबिक करीब पांच माह पहले पीडब्ल्यूडी ने मार्ग का चौड़ीकरण कराया था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान विद्युत विभाग और प...