कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: पूरामुफ्ती इलाके के मातपुर मनौरी गांव की अनीता देवी ने बताया कि 17 जून 2012 को पड़ोसी संतोष सिंह, मिथुन, वीरेंद्र व नवरत्न ने उसकी पिटाई की थी। इस दौरान जानलेवा धमकी भी दी थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया। जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। शनिवार को प्रकरण की सुनवाई एएसजे तृतीय की कोर्ट में हुई। पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने व गवाहों के बयान सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया। सभी को तीन-तीन साल की कैद व नौ-नौ हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...