Kausambi News: माय छोटा स्कूल में मनाया गया दशहरा, प्रतीकात्मक रावण का किया दहन
कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार इमामबाड़ा स्थित माय छोटा स्कूल (पिया बाबा पब्लिक स्कूल) में सोमवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में कन्या पूजन का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की वेशभूषा में सजकर पहुंचे। बच्चों ने रामलीला के प्रसंगों पर आधारित नाटक का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद राम के रूप में सजे एक बालक ने प्रतीकात्मक रावण का दहन किया। रावण दहन होते ही बच्चों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार चौरसिया ने बच्चों को दशहरा पर्व का महत्व बताते हुए अच्छाई पर बुराई की जीत की कहानी सुनाई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: स्कूलों में एक दिन पूर्व मना दशहरा पर्व, बुराई के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.