कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव निवासी संगम लाल ने बताया कि इन दिनों वह अपने मकान का निर्माण करा रहा है। शनिवार की शाम काम खत्म करने के बाद मजदूर शटरिंग का सामान पड़ोसी रामप्रसाद के घर के बगल रखकर चले गए। इसी बात पर रामप्रसाद गाली देने लगा। विरोध करने पर अपने बेटों श्यामू, प्रदीप, संदीप व कुलदीप के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता और भाई को भी पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुरानी रंजिश में अभद्रता करते हुए अधेड़ को पीटा कोतवाल विनीत सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...