कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के बंबूपुर निवासी राममिलन ने बताया कि छह सितंबर को गांव स्थित सबमर्सिबल से उसकी साइकिल चोरी हो गई थी। बुधवार को चोरी के बाबत पूछने पर मंझनपुर के तेरहरा निवासी विकास ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। सदर कोतवाल विनीत सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...