Kausambi News: मामूली बात पर महिला को पीटा, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 27 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के महेवा उपरहार गांव की संगीता देवी पत्नी रामकेशन ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात पड़ोसी बेनी व गुड्डू मामूली बात पर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। तख्त भी तोड़ डाले। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी कुमार शंकरम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.