Kausambi News: मामूली बात पर पीटकर तोड़ा युवक का पैर
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के चमंधा गांव की उर्मिला देवी ने बताया कि दो सितंबर की शाम उसकी जेठानी रामपति देवी खेतों की ओर बकरी चरा रही थी। तभी पड़ोसी सगे भाई सुरेंद्र कुमार व राजेंद्र कुमार वहां पहुंच गए और बकरी चराने का विरोध किया। इस पर जेठानी घर चली आई। पीड़िता के मुताबिक, थोड़ी देर बाद आरोपियों ने घर के सामने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति मंगल की पिटाई शुरू कर दी। इससे उसका पैर टूट गया। पति को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.