कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के अमुरा गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम वह सुअर चराकर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी गांव चक सैदलीपुर का रहने वाला फूलचंद्र मिल गया और मामूली बातों को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...