कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: मामूली बात को लेकर पड़ोसी ने युवक को पीट दिया। उसकी पत्नी व बेटा बीच बचाव को आए तो उनको भी घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कौशाम्बी थाना के नरेंद्र बारा गांव निवासी शंकरलाल पुत्र भोला प्रसाद सरोज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी शिवा यादव उर्फ दिलीप यादव ने शुक्रवार की शाम को मामूली बात पर उसको जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली देना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका बेटा शनि व पत्नी आई तो उनको भी लाठी-डंडा मारकर घायल कर दिया। किसी तरह लोगों के बीच बचाव पर माहौल शांत हुआ। शंकरलाल की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिवा यादव उर्फ दिलीप यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...