Kausambi News: मामूली बात पर पड़ोसियों ने महिला को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोरांव खास गांव की सरिता देवी पत्नी सुखलाल ने बताया कि रविवार सुबह मवेशियों को बांधने के लिए खूंटा गाड़ने की मामूली बात को लेकर पड़ोसी संगीता देवी गालियां देने लगी। विरोध करने पर अपनी बेटी मीना देवी व पति सोहन लाल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.