कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के चपहुआ गांव निवासी असगर व भैयन कुंजड़ा उर्फ मकसूद सगे भाई हैं। कैरेट में रखा आम बकरी द्वारा खाए जाने पर 10 जुलाई की सुबह दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान असगर की पत्नी गुलसमा और भैयन का बेटा हैदर अली भी जख्मी हुए थे। बीट आरक्षी अमित यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...