Kausambi News: मामूली बात पर दंपती समेत तीन को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: मामूली बात पर दंपती समेत तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मेड़रहा गांव की शकुंतला देवी ने बताया कि वह अपनी भैंस दरवाजे के सामने बांधती है। 15 सितंबर की दोपहर पड़ोसी छेद्दन भैंस हटाने के लिए कहने लगा। कुछ समय मांगने पर गाली-गलौज करते हुए उसने अपने बेटों शुभम व सूरज के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति मुसई एवं बड़ी बेटी को भी पीटा। शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.