Kausambi News: मामूली कहासुनी के बाद युवकों को घेरकर पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर निवासी महेश कुमार ने बताया कि 22 अक्तूबर की रात वह अपने गांव की रामलीला देखने गया था। साथ में पड़ोसी सूर्यप्रकाश और रिश्तेदार अमित कुमार निवासी बाबा तारा थाना चरवा भी थे। रामलीला प्रांगण में इलाके के पिपरकुंडी निवासी गुलफुल सरोज, उदय सरोज व छोटू सरोज से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर इन लोगों ने रतन चौराहा के समीप घेर लिया। गाली देते हुए सभी की डंडे तथा बेल्ट से पिटाई की। घटना की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रंजिश में मारपीट कर किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.