Kausambi News: मां शीतला दरबार में उमड़े श्रद्धालु, गंगा स्नान कर मांगी सुख-समृद्धि
कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को शक्तिपीठ कड़ाधाम में मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से रात दस बजे तक मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व है। शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान और पूजन करते नजर आए। भक्तों ने ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र दान कर पुण्य अर्जित किया। इसके बाद गंगा घाट से मां शीतला के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता की दिव्य जलहरी कुंड में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.