Kausambi News: मां-बेटी ने महिला पर किया प्राणघातक हमला
कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: चरवा पश्चिम थोक निवासी राकेश कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर की शाम पड़ोस की सुशीला देवी व उसकी बेटी सोनाली मामूली बात पर गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर घर में घुसकर पत्नी चेतना देवी की पिटाई की। पीटते हुए उसे घर से खींचकर बाहर सड़क तक ले गईं। पिटाई से पीड़ित की पत्नी बेहोश हो गई। उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम करा दिया गया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.