कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को जनपद देवीमय नजर आया। मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना में श्रद्धालु लीन रहे। शक्तिपीठ कड़ा धाम समेत जिले के सभी देवी मंदिरों में भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लग गया। घंटे-घड़ियाल की ध्वनि, शंखनाद और मां के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। श्रद्धा व भक्ति के इस अनूठे संगम में हर कोई मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करता दिखा। मंदिरों में दर्शन का सिलसिला शाम को कपाट बंद होने तक जारी रहा। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि के पूजन का विशेष विधान है। मान्यता है कि मां का यह स्वरूप दुष्टों का संहार करने वाला और भक्तों को अभय प्रदान करने वाला है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अ...