Kausambi News: महेश बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को टेवां स्थित प्राचीन महेश बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आस-पास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों ने अपनी बारी का इंतजार कर शिवलिंग पर दूध, गंगाजल और जल से अभिषेक किया। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल, भांग, चंदन, भस्म, धूपबत्ती, चीनी और मिश्री का भोग अर्पित किया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने कपूर से आरती उतारी और भगवान शिव का स्मरण करते हुए ॐ नमः शिवाय का जाप किया। भक्तों ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब भारी भीड़ के चलते भक्त कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.