Kausambi News: महुआ के 10 हरे पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: स्वात खत उर्फ कड़ा निवासी सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि गांव स्थित बंजर भूमि पर उसके व अन्य ग्रामीणों के लगभग 90 पेड़ लगे हुए थे। आरोप है कि तीन सितंबर की शाम गांव के ही मिथिलेश, विनोद, राजू, आशीष, संदीप, सुमित व टार्जन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जेसीबी की मदद से महुआ के 10 हरे पेड़ जड़ से उखड़वा दिए। कुछ पेड़ों की लकड़ी भी गायब कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.