Kausambi News: महिला से मारपीट करने वाले ससुरालियों पर केस
कौशाम्बी, सितम्बर 11 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली के बभन पुरवा गांव की विमला देवी ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति लवकुश यादव की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। ससुर केशन यादव व देवर नयन सिंह व अभय सिंह उसको पति के हिस्से का खेत नहीं दे रहे हैं। हिस्सा न देना पड़े, इसके लिए वह उसको आए दिन प्रताड़ित करते हैं। गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते हैं। विमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने ससुर केशन यादव, देवर नयन सिंह व अभय सिंह के खिलाफ महिला को प्रताड़ित व मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सास-देवर और ननदोई पर प्रताड़ना का केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.