कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: सरायअकिल इलाके की एक महिला का कहना है कि 29 जून की रात वह घर में सो रही थी। इस दौरान रात करीब 12 बजे गांव का रामचरन पुत्र रामलोचन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि उसे अकेला देख आरोपी ने छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज कर धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...