कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: करारी इलाके की एक महिला से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की। उलाहना देने पर उसके पति को जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ढलाई मशीन चलाने का काम करने की वजह से अक्सर बाहर रहते हैं। पड़ोसी रामअभिलाष इसी बात का फायदा उठाते हुए गंदी नजर रखता है और ताक-झांक करता है। पीड़ित महिला के मुताबिक, 20 जुलाई को आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। वापस लौटने पर शुक्रवार को उसका पति उलाहना देने गया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसको जानलेवा धमकी दी। यह भी पढ़ें- Bareily News: महिला से छेड़छाड़ कर दी पति को मारने की धमकी इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आग...