Kausambi News: महिला फाइनेंस कर्मी का उचक्कों ने छीना मोबाइल
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव की राजकली पुत्री रामजीत मंझनपुर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वह स्कूटी से अपने कार्यालय जा रही थीं। मंझनपुर क्षेत्र में कोर्रों के पास ससुर खदेरी नदी पुल पर बाइक सवार दो युवक आए और मोबाइल हाथ से छीनकर फरार हो गए। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल विनीत सिंह ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: चलती बाइक से झपटमारों ने छीना मोबाइल, एक आरोपी की पहचान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.