Kausambi News: महिला पर कुल्हाड़ी से हमला मामले में नौ नामजद समेत अज्ञात पर केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के असदुल्लागंज मजरा पट्टीपरवेजाबाद गांव में जमीन कब्जाने के विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नौ नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। असदुल्लागंज मजरा पट्टीपरवेजाबाद गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि सड़क किनारे स्थित उसकी सात फीट चौड़ी और 50 फीट लंबी जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आठ अगस्त 2026 की सुबह जमीन के पास पहुंचे उसके भाई को गाली देकर जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमले का मुकदमा इसके बाद सुबह आरोपित लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.