Kausambi News: महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर लूटा मंगलसूत्र
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में पड़ोसियों ने महिला पर जानलेवा हमला किया। कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार करने के बाद हमलावर उसका मंगलसूत्र भी लूट ले गए।। बीचबचाव को आए युवक को भी घायल कर दिया गया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।तिल्हापुर निवासी शिवचंद्र पुत्र छब्बा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम को उसकी पत्नी मन्नो देवी घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही शिवलाल, पंचम व कल्लू पुत्रगण रोशनलाल और श्याम व सूबेदार लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर आ गए। गाली गलौज करने लगे। पत्नी मन्नो देवी ने विरोध किया तो उसको पीटना चालू कर दिया। इसी बीच उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। कुल्हाड़ी का प्रहार लगने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.