Kausambi News: महिला ने निगल ली कीटनाशक दवा, मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा गांव निवासी एक महिला की बुधवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह बिस्तर पर उसकी लाश पड़ी मिली। जहर से मौत की आशंका है। डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर दिया है।बारा हवेली खालसा गांव की 45 वर्षीय फूलमती पत्नी केशलाल पांच बेटों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि साल भर पहले बीमारी से पति की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात खाना-पीना करने के बाद घर में रखी कीटनाशक दवा उसने निगल ली। सुबह देर तक नहीं उठने पर बेटे जगाने पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित कर दिया है। घटना के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.