कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: गांव के ही लोगों ने एक महिला को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह गांव के लोगों ने महिला की जान बचाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पइंसा थाना क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव की अंजना देवी पत्नी स्व. शिवभवन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही गोविंद पुत्र रामनरेश, मोहित, सागर, मोल्ला ने अचानक उसके घर पर हमला बोल दिया। वह दरवाजे पर बैठी थी। लाठी-डंडा से लैस आरोपियों ने उसको बेरहमी से पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपी उसकी जान लेने पर आमादा थे। गांव के लोगों ने किसी तरह प्रयास करके उसकी जान बचाई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि सभी आरोपी मूल रूप से फतेहपुर के थरिवांव के हसवा गांव के रहने वाले हैं।

हिं...