Kausambi News: महिला को पड़ोसियों ने पीटकर किया लहूलुहान
कौशाम्बी, अगस्त 5 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज के बम्हरौली गांव में एक महिला को पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा। पड़ोसी दंपती ने परिवार के साथ हमला बोला था। महिला को लाठी-डंडा से पीटकर बेसुध कर दिया गया। महिला ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज महिला ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।बम्हरौली गांव की उमा देवी ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति सचिन कुमार की वर्ष 2017 में मौत हो गई है। पति की मौत के बाद वह किसी तरह परिजनों का भरण-पोषण कर रही है। रविवार की दोपहर को वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ आया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसको लाठी-डंडा से पीटा गया। इससे उसके एक हाथ की अंगुली टूट गई। इतना ही नहीं सिर व शरीर के अन्य हिस्सों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.