कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: मूरतगंज निवासी नजमा बनो पत्नी हकीमुद्दीन ने बताया कि 20 अक्तूबर को पड़ोसी की रूबीना बानो ने अपनी मां सायदा बानो, परिवार की मैसरी व दो अन्य के साथ मिलकर घर में घुसकर उसकी पिटाई की। पूरे परिवार को मरवा देने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...