कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: करारी कस्बे के गड़हीपर मोहल्ले की जीनत फात्मा ने बताया कि उसकी 19 अगस्त को सुगरा खातून, बहन शकीना, हस्साना व भांजी तनजीत फात्मा ने बहाने से अपने घर बुलाकर उसको बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान चरित्र पर भी लांछन लगाया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...