Kausambi News: महिला के साथ छेड़खानी, एफआईआर
कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: पिपरी में मंगलवार को खेत जा रही महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को अपने खेत जा रही थी। इसी दौरान बब्लू पुत्र भैयालाल ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने घर आकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद वह थाना पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Badaun News: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर महिला को खेत में घेरकर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.