Kausambi News: महिला की नहीं हुई शिनाख्त, अज्ञात वाहन चालक पर केस
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के तिलैया टीकुर गांव के समीप शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में मौत का शिकार हुई महिला की पहचान नहीं हो सकी है। ग्राम प्रहरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है। मृतका की पहचान कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। तिलैया टीकुर गांव के समीप शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात राम वन गमन पथ से गुजरे किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई थी। घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.