कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: महिला का लात मारकर अर्ध निर्मित मकान गिराने वाले लेखपाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चायल तहसील के नईम मियां का पूरा गांव की विमला देवी पत्नी भैयालाल ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसका अर्ध निर्मित मकान हलका लेखपाल संदीपक पटेल ने छह फरवरी को लात मारकर गिरा दिया था। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पूरा मकान ध्वस्त कराने की धमकी दी थी। इस प्रकरण में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद विमला देवी ने अदालत की शरण ली। अदालत के निर्देश पर पिपरी थाना पुलिस ने रविवार की रात लेखपाल संदीप पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...