Kausambi News: महिला का थार सवारों ने किया पीछा, एक बंदी
कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बुधवार को वह अजुहा से देवीगंज स्थित बैंक किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान थार सवार तीन-चार युवक उसका पीछा करने लगे। महिला ने आशंका होने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कड़ा धाम थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए शिकायती पत्र दिया। महिला ने पुलिस को कुछ लोगों के नाम भी बताए।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी हैदर आलम उर्फ रिशु पुत्र मो. आलम को गिरफ्तार कर लिया। कड़ा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, महिला द्वारा बताए गए अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.