कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: थाना क्षेत्र के समसपुर गांव की सुजाता देवी ने पड़ोस के कुछ लोगों पर घर पहुंचकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार शनिवार दोपहर गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी 11 वर्षीय बेटी राधिका को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई के बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। सुजाता देवी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...