Kausambi News: महिलाओं व युवतियों को पीटा, छेड़खानी
कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि गुरुवार को वह अपने खेत में बेटी व भतीजियों के साथ घास काट रही थी। तभी गांव का करन पुत्र पंक्षीलाल अपने पुत्र रामलाल और नाती गोलू एवं अजय के साथ पहुंचा और अकारण गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़िता के साथ उसकी बेटी, भतीजियों तथा बीच-बचाव करने पहुंची परिवार की अन्य महिलाओं को भी पीटा। बेटियों-भतीजियों के साथ छेड़खानी भी की। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चायल शिवांक सिंह का कहना है कि विवेचक को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.