कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव निवासी जुगुल सरोज ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोस की रहने वाली गुंजा देवी व सुमन देवी मामूली बात पर गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी टीएन पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...