Kausambi News: महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद केस
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमिरसा गांव में सोमवार दोपहर भूमि विवाद के चलते महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा गया था। एक पुरुष की भी पिटाई की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर एसपी ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है। अमिरसा निवासी विमलेश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर वह खेत में मौजूद था। तभी विपक्षी भूमि विवाद को लेकर गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़ित के परिवार की काजल पांडेय, रेनू पांडेय, मुन्नी देवी व निशा पांडेय को भी पीटा था। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई थी। खुलेआम सड़क पर की गई दादागीरी का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.