Kausambi News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में किए दीपदान
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर जनपद के हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रामायण पाठ एवं दीपदान किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया तथा महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों, विचारों एवं शिक्षाओं का स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान रामायण पाठ के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, धर्म, त्याग एवं कर्तव्यनिष्ठा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक समरसता की महत्वपूर्ण धरोहर है, जो समाज को सदाचार, आदर्श जीवन एवं मानवीय मूल्यों की प्रेरणा प्रदान करती है। यह भी पढ़ें- Hapur News: धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिरों में हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.