कौशाम्बी, जुलाई 10 -- Kausambi News: स्थानीय गांव निवासी अशोक कुमार मौर्य की पत्नी उमा देवी ने बताया कि बुधवार की रात मकान का गेट तोड़कर भीतर घुसे चोर आठ बकरियां व दो भैंस खोल ले गए थे। पीड़िता को घटना की जानकारी सुबह हुई थी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटनाा का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...