Kausambi News: मवेशी चुराने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: कौशाम्बी जिले में उन्नाव का गिरोह घूम-घूमकर बकरी-बकरों की चोरी कर रहा था। करारी पुलिस ने चोरी की एक घटना का अनावरण करते हुए इस बात का खुलासा किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर डेरा गांव की नसरीन पत्नी जुल्फेकार ने बताया कि एक/दो जुलाई की रात चोर उनके दरवाजे के सामने बंधे चार बकरे व दो बकरी चोरी कर ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था। मंगलवार सुबह पुलिस ने हिसामपुर नहर पुलिया के समीप से उन्नाव के कोतवाली नगर बड़ा चौराहा बुधवारी निवासी सफीक पुत्र शरीफ, माखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ निवासी अनीश पुत्र सुदन्ने व पुर्वा थाना क्षेत्र के बैगवां निवासी निसार पुत्र स्व. अली हसन को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.