कौशाम्बी, सितम्बर 14 -- Kausambi News: तहसील चायल क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार को मां भगवती गणपति बप्पा पूजा पाठ कमेटी के नेतृत्व में सिद्धिविनायक गणेश की मूर्ति स्थापित कर विधिविधान से भगवान लंबोदर की स्थापना की। मनौरी बाजार में श्री गणपति बप्पा मूर्ति स्थापना कमेटी ने पूजा प्रांगण को फूल-मालाओं, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया है। सोमवार को पंडित मालवीय के नेतृत्व में विधिविधान से पूजापाठ कराते हुए गणपति महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सोमवार से लेकर दस दिन तक लगातार पूजा पंडाल में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा। मनौरी बाजार गणपति स्थापना स्थल पर श्री गणपति बप्पा मूर्ति स्थापना कमेटी के सदस्य पुद्दन लाल, नीलू केसरवानी, अंकुश केसरवानी, अमन केसरवानी, निखिल केसरवानी, मनीष गुप्ता, अमित केसरवानी, अभिषेक चौरसिया, शिवा, दीपू, लक...