Kausambi News: मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच की मांग
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: नेवादा विकास खंड के ग्राम कोटिया में मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों से हड़कंप मच गया है। गांव के एक ग्रामीण ने उपायुक्त श्रम रोजगार को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कोटिया निवासी विजय पाल पुत्र मैकू पाल का आरोप है कि मनरेगा के तहत बिना कार्य कराए फर्जी बिल लगाकर भुगतान किया गया। शिकायत में कहा गया है कि क्लोन ऐप के जरिए मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज की गई, जबकि जिन श्रमिकों के नाम से उपस्थिति दिखाई गई, वे कार्यस्थल पर मौजूद ही नहीं थे। आरोप है कि कई तस्वीरें घरों और अन्य स्थानों पर खींचकर उन्हें कार्यस्थल की फोटो बताकर पोर्टल पर अपलोड किया गया। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर मिलीभगत कर सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.