कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान Kausambi News: सिराथू तहसील के ग्राम सभा मधवा मई में सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। गांव में करीब 100 मीटर तक मार्ग पर बड़े-बड़े ईंट-पत्थर पड़े हुए हैं। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग कई वर्षों से बदहाल है। इसी रास्ते से मलिन बस्ती के लोग और चार पहिया वाहन आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे गंभीर समस्या तब होती है, जब किसी गर्भवती महिला या गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ती है। सड़क की हालत खराब होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में ग्रामी...