कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर ने जिले के समस्त नागरिकों को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए एवं प्रथम बार निर्वाचक बनने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर 17 व 24 अक्टूबर सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। विशेष कैंप दिवस पर प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। समस्त बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फॉर्म छह तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम अंतर्गत 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली एवं उसके बाद की पूरक सूचि...